Auraiya News: उधार के 20 हजार मांगे तो घर में घुसकर पीटा
औरैया, नवम्बर 7 -- Auraiya News: आर्थिक मदद के लिए उधार दिए 20 हजार रुपये वापस मांगने पर युवक के साथ घर में घुसकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो भाइयों ने गाली-गलौज करते हुए युवक पर लात-घूंसों और डंडों से हमला कर दिया। बचाने पहुंचे परिजनों को भी पीटा और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगर के सैयदवाड़ा निवासी जीत कुशवाहा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पांच नवंबर की शाम करीब सात बजे उसने आर्थिक मदद के लिए देवेंद्र दुबे के पुत्रों श्रीओम दुबे और हरिओम दुबे को 20 हजार रुपये नकद उधार दिए थे। आरोप लगाया कि दोनों ने यह रकम सट्टे में लगा दी और हार गए। जीत के मुताबिक, रुपये वापस मांगने पर दोनों उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध किया तो लात-घूं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.