औरैया, अगस्त 19 -- Auraiya News: औरैया। जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश कुमार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक बाह्य निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों और साफ-सफाई का जायजा लिया। सुरक्षा कर्मियों की निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार ड्यूटी लगाने और सीसीटीवी कैमरे व कंट्रोल रूम 24 घंटे चालू रखने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम अविनाश चंद्र मौर्य समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...