औरैया, जुलाई 24 -- Auraiya News: औरैया। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश कुमार ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक बाह्य निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों को सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार लगाने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। साथ ही सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर 24 घंटे निगरानी व्यवस्था सुचारु रखने तथा वेयरहाउस परिसर की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश चंद्र मौर्य, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रावेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...