Auraiya News: इलाज में लापरवाही के आरोप नहीं हुए साबित, हर्जाने की शिकायत खारिज
औरैया, नवम्बर 5 -- Auraiya News: औरैया। बच्चे को अनावश्यक रूप से आईसीयू में भर्ती कर धन वसूलने और इलाज में लापरवाही बरतने के आरोप जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में साबित नहीं हो सके। आयोग ने कानपुर के मरियमपुर अस्पताल और वहां के बाल रोग विशेषज्ञ के खिलाफ दाखिल शिकायत खर्च सहित खारिज कर दी। साथ ही शिकायतकर्ता को भविष्य में इस तरह की झूठी और आधारहीन शिकायत दाखिल नहीं करने की चेतावनी दी है। आयोग के अध्यक्ष जगन्नाथ मिश्र, सदस्य अमिता निगम और जितेंद्र सिंह कुशवाहा की पीठ ने पांच नवंबर को यह निर्णय सुनाया। मामला औरैया निवासी एक शिकायतकर्ता के बच्चे के उपचार से संबंधित था। शिकायत में मरियमपुर अस्पताल, शास्त्री नगर कानपुर के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सीएस गांधी और अस्पताल के प्रबंधक/प्रशासक को विपक्षी बनाया गया था। शिकायतकर्ता का आरोप था कि एक जनव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.