औरैया, जुलाई 8 -- Auraiya News: अजीतमल विद्युत उपकेंद्र पर मंगलवार देर रात इनकमिंग केबल में फॉल्ट आने से तेज ब्लास्ट हो गया, जिससे कई फीडरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। रातभर बिजली गुल रहने से लोगों को उमस के साथ पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ा। बुधवार सुबह मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद चरणबद्ध तरीके से आपूर्ति बहाल की गई। मंगलवार रात करीब 1:45 बजे अजीतमल विद्युत उपकेंद्र की नंबर-1 इनकमिंग केबल में अचानक फॉल्ट आने से ब्लास्ट हो गया। इसके चलते टाउन, देहात, बाबरपुर, सूर्य नगर, अशोक नगर, मुरादगंज और कोल्ड फीडर की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। रातभर बिजली न रहने से क्षेत्र के लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। यह भी पढ़ें- Shamli News: लाइन में फाल्ट से शहर में सात घंटे बिजली गुल, उमस में हाल बेहाल घरों में पानी की मोटरें नहीं चल सकीं, जिससे कई...