औरैया, अक्टूबर 9 -- Auraiya News: इटावा/औरैया, संवाददाता। औरैया से इटावा की जेल में दाखिल कराने लाया जा रहा आरोपी बुलेट खान उर्फ नदीम गुरुवार देर शाम शहर कोतवाली क्षेत्र में रोडवेज बस की खिड़की से कूदकर फरार हो गया। आरोपी को ले जा रहे दो पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा भी किया लेकिन वह उसे नहीं पकड़ सके। नदीम के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। देर रात पुलिस ने आरोपी को औरैया थाना क्षेत्र से धर दबोचा।औरैया के मोहल्ला विधीचंद्र का रहने वाला 25 साल का बुलेट खान उर्फ नदीम को औरैया पुलिस ने हत्या की कोशिश के मामले में गिरफ्तार किया था। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: इटावा जेल लाया जा रहा आरोपी फरार, औरैया से पकड़ा गया गुरुवार को औरैया पुलिस के दो सिपाही रविंद्र कुमार और जीवन लाल नदीम को लेकर रोडवेज बस से इटावा जेल आ र...