औरैया, सितम्बर 14 -- Auraiya News: औरैया, संवाददाता। इकौरापुर गांव में सोमवार को वर्षों पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए दंगल का आयोजन किया गया। अखाड़े में उतरे दर्जनभर से अधिक पहलवानों ने अपने दांवपेच और दमखम का प्रदर्शन किया। कुश्ती के रोमांचक मुकाबले देखने के लिए गांव के साथ आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। दंगल का शुभारंभ मुख्य अतिथि लाली शुक्ला ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया। उन्होंने कहा कि दंगल भारतीय संस्कृति और ग्रामीण परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इससे युवाओं को शारीरिक रूप से मजबूत बनने के साथ अनुशासन और खेल भावना की सीख मिलती है। गांव में चली आ रही दंगल की परंपरा को आगे भी बरकरार रखा जाएगा। यह भी पढ़ें- Kausambi News: धवाड़ा में दंगल, टेवां के राजेश बने चैंपियन मुकाबलों के दौरान पहलवानों ने एक-दूसरे को चित क...