Auraiya News: इको क्लब गठित, छात्रों को पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी
औरैया, अगस्त 13 -- Auraiya News: प्राथमिक विद्यालय ज्ञानपुर प्रताप सिंह में गुरुवार को पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए इको क्लब का गठन किया गया। छात्र-छात्राओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपने के साथ कर्तव्यों के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई। प्रधानाध्यापक नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने बताया कि क्लब के सदस्य विद्यालय परिसर में पौधरोपण और पौधों की नियमित देखभाल करेंगे। इसके अलावा जल संरक्षण, स्वच्छता, प्लास्टिक का प्रयोग कम करने, कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने और पक्षी संरक्षण जैसी गतिविधियों में भी भागीदारी करेंगे।उन्होंने कहा कि इको क्लब के माध्यम से बच्चों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी के साथ नेतृत्व और सहयोग की भावना विकसित होगी। विद्यार्थी अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी पानी बचाने, पौधे लगाने और प्लास्टिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.