Auraiya News: इंसुलेटर जलने से पांच घंटे गुल रही कंचौसी क्षेत्र की बिजली
औरैया, अगस्त 20 -- Auraiya News: असेनी पावर हाउस से जुड़े बिहारीपुर उपकेंद्र की 11 हजार वोल्ट की लाइन में इंसुलेटर जलने से गुरुवार सुबह करीब पांच घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे कंचौसी समेत आसपास के कई गांवों के लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। सुबह के समय बिजली नहीं होने से सबमर्सिबल नहीं चल सके और लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। गुरुवार सुबह करीब छह बजे बिहारीपुर और कंचौसी के बीच 11 हजार वोल्ट की लाइन में फाल्ट आ गया। इससे कंचौसी, घसापुरवा, रोशनपुर और बिनपुरापुर समेत आसपास के क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। घरों में पंखे-कूलर बंद होने के साथ पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई। सूचना पर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने लाइन की जांच कर फाल्ट तलाशना शुरू किया। इंसुलेटर जला मिलने के बाद उसे बदलकर लाइन दुरुस्त की गई। सुबह करीब 11 बजे बिजली आपूर्ति ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.