औरैया, अक्टूबर 27 -- Auraiya News: राष्ट्रकवि रामधारी सिंह 'दिनकर' की प्रसिद्ध काव्य रचना 'रश्मिरथी' पर आधारित नाटक का मंचन बुधवार को तिलक महाविद्यालय स्थित इंदिरा प्रेक्षागृह में होगा। कार्यक्रम दोपहर साढ़े बारह बजे से शुरू होगा। भारतेंदु नाट्य अकादमी, उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन की ओर से संयुक्त रूप से यह आयोजन किया जा रहा है। मंच पर कलाकार 'रश्मिरथी' की कथा प्रस्तुत करेंगे। जिला सूचना अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा और पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित नाट्य मंचन श्रृंखला के तहत यह कार्यक्रम होगा। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: 29 अक्टूबर को दिनकर की रचना पर नाट्य मंचन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...