औरैया, अक्टूबर 17 -- Auraiya News: इंडिया जीनियस अवार्ड-2026 ओलंपियाड परीक्षा में सुदिति ग्लोबल अकादमी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा छह की छात्रा ईशानी मिश्रा ने प्रथम स्थान हासिल कर साइकिल जीती। उसे स्वर्ण पदक और प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के करीब 200 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें लगभग 30 विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किए। प्रयास वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा पांच के राज राजपूत, कक्षा आठ के कृष्ण प्रताप सिंह और कक्षा नौ के काव्य विश्नोई ने भी सफलता हासिल की। तीनों विद्यार्थियों को स्मार्ट वॉच, स्वर्ण पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों के बेहतर प्रदर्शन पर परीक्षा समन्वयक देवशक्ति को उत्कृष्ट शिक्षक का सम्मान मिला। विद्य...