Auraiya News: इंजन दिलाने के नाम पर किसानों से ठगी का आरोप
औरैया, सितम्बर 21 -- Auraiya News: किसान जल योजना के तहत खेतों में सरकारी बोरिंग कराने के बाद इंजन दिलाने के नाम पर कई किसानों से रुपये लेने का मामला सामने आया है। किसानों का आरोप है कि कई माह बीतने के बाद भी उन्हें इंजन नहीं मिले। रकम वापस मांगने पर संबंधित व्यक्ति ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित किसानों ने सोमवार को अछल्दा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। किसानों ने पुलिस को बताया कि किसान जल योजना के तहत उनके खेतों में सरकारी बोरिंग कराई गई थी। इसके बाद एक व्यक्ति ने उन्हें सिंचाई के लिए इंजन उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। आरोप है कि इंजन दिलाने के नाम पर किसी किसान से पांच हजार तो किसी से छह हजार रुपये लिए गए।रुपये देने के बाद किसान इंजन मिलने का इंतजार करते रहे। कई माह बीतने के बावजूद उन्हें इंजन उपलब्ध नहीं कराए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.