Auraiya News: इंचार्ज के मेडिकल पर जाते ही बंद हुआ मिड-डे मील
औरैया, जुलाई 9 -- Auraiya News: भाग्यनगर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय गमनामऊ में गुरुवार को मिड-डे मील व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त नजर आई। विद्यालय में 24 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं, जिनमें से 12 बच्चे उपस्थित रहे, लेकिन दोपहर तक उन्हें भोजन नसीब नहीं हुआ। रसोईया समय पर विद्यालय पहुंची, लेकिन खाद्यान्न और धनराशि उपलब्ध न होने के कारण पूरे दिन खाली बैठी रही। बच्चे दोपहर तक भोजन का इंतजार करते रहे और अंत में बिना मिड-डे मील के ही घर लौटना पड़ा। मामले ने विभागीय निगरानी और व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया गया कि विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका उमा पोरवाल चिकित्सीय अवकाश पर हैं। उनके पास ही मिड-डे मील का वित्तीय प्रभार है। शिक्षामित्र का कहना है कि अवकाश पर जाने से पहले किसी अन्य शिक्षक को वित्तीय चार्ज नहीं सौंपा गया। ऐसे में भोजन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.