Auraiya News: आवास विकास कॉलोनी की बदहाल व्यवस्था पर फूटा लोगों का गुस्सा, डीएम से लगाई गुहार
औरैया, जुलाई 6 -- Auraiya News: आवास विकास कॉलोनी में वर्षों से चली आ रही मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं को लेकर आवास विकास जनकल्याण समिति ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की है। समिति का कहना है कि कॉलोनी में सड़क, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट और साफ-सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है, जिससे हजारों परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समिति ने ज्ञापन में बताया कि कॉलोनी के मुख्य मार्गों की सड़कें जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। बरसात के दिनों में इनमें पानी भर जाने से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। कई स्थानों पर नालियों का निर्माण न होने और पुरानी नालियों की नियमित सफाई न होने से जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है। इससे गंदगी, मच्छरों का प्रकोप और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि कई स्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.