Auraiya News: आवारा कुत्तों के हमले में राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत
औरैया, जुलाई 26 -- Auraiya News: बेला, संवाददाता। बेला थाना क्षेत्र के ग्राम गैली में आवारा कुत्तों के हमले में राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। कुत्तों के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए मोर को ग्रामीणों ने बचाकर वन विभाग के सुपुर्द किया। वन विभाग की टीम ने उसका उपचार कराया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रविवार को ग्राम गैली में एक मोर पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। मोर की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कुत्तों के चंगुल से उसे सुरक्षित निकाल लिया। इसके बाद तत्काल वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वनरक्षक टीम मौके पर पहुंची और घायल मोर को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास ले गई। चिकित्सक ने उपचार शुरू किया, लेकिन अधिक चोट लगने के कारण मोर को बचाया नहीं जा सका। वन विभाग के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.