औरैया, अक्टूबर 27 -- Auraiya News: कस्बे के नहर बाजार में मंगलवार को आलू लदी पिकअप का पिछला एक्सेल टूट गया। पहिया निकलकर अलग होने से पिकअप सड़क पर एक तरफ झुक गई। बाजार में लोगों की आवाजाही के बीच हुई घटना से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि वाहन पलटा नहीं और किसी को चोट नहीं आई। फाटक की ओर से नेविलगंज जा रही आलू लदी पिकअप लोहा मंडी के पास पहुंची थी। इसी दौरान अचानक उसका पिछला एक्सेल टूट गया और पहिया निकलकर अलग हो गया। इससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह एक तरफ झुककर रुक गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक पिकअप में क्षमता से अधिक आलू लदा था। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। चालक ने मिस्त्री बुलाकर वाहन की मरम्मत शुरू कराई। देर शाम तक मरम्मत का काम चलता रहा। इस दौरान सड़क का एक हिस्सा बाधित रहने से राहगीरों और वाहन चालकों को निकलने में परेशानी...