Auraiya News: आरोग्य मेले में नहीं पहुंचे एलटी, बिना जांच लौटे मरीज
औरैया, अगस्त 30 -- Auraiya News: अयाना, संवाददाता। बीहड़ पट्टी के सेंगनपुर स्थित पीएचसी में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में एलटी के नहीं पहुंचने से मरीजों को जांच की सुविधा नहीं मिल सकी। शाम चार बजे तक मेले में 48 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। जरूरत के बावजूद जांच न होने से कई मरीजों को बिना जांच के ही लौटना पड़ा। मेले में डॉ. संजू, फार्मासिस्ट आदर्श कटियार, वार्ड ब्वॉय दिनेश और हेल्थ सुपरवाइजर सरस्वती मौजूद रहीं। डॉ. संजू ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज अधिक पहुंचे। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि एलटी बुद्ध सिंह के मेले में नहीं पहुंचने पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: सीएमओ ने स्वास्थ्य मेलों का लिया जायजा, गैरहाजिरों को चेताया इसकी जानकारी सीएमओ को भी दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.