Auraiya News: आरटीओ ने परखी परिवहन कार्यालय की व्यवस्था, लंबित मामलों के निस्तारण पर जोर
औरैया, सितम्बर 7 -- Auraiya News: उप संभागीय परिवहन कार्यालय औरैया का सोमवार को बांदा के आरटीओ उदयवीर सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं, कर्मचारियों की उपस्थिति, अभिलेखों के रखरखाव और लंबित मामलों की स्थिति देखी। निरीक्षण के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन/प्रवर्तन एनसी शर्मा मौजूद रहे, जबकि यात्री कर अधिकारी मानवेंद्र प्रताप सिंह कार्यालय में उपस्थित नहीं मिले। आरटीओ ने कार्यालय परिसर में लगी सीसीटीवी कैमरों की स्थिति और उनके संचालन की जानकारी ली। कार्यालय की साफ-सफाई, स्वच्छता व्यवस्था, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति, विभिन्न मामलों से संबंधित पत्रावलियों और लंबित प्रकरणों की स्थिति भी जांची। उन्होंने कार्यालय में किए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता और आम लोगों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.