Auraiya News: आरआरसी सेंटर में मिले युवक के शव मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, हैंगिंग से मौत की पुष्टि
औरैया, जुलाई 3 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के ग्वारी गांव स्थित आरआरसी सेंटर के टीन शेड में गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मिले युवक के शव के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में युवक की मौत हैंगिंग (फांसी लगने) से होने की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बकौहा गांव निवासी सनी पुत्र रवि कुमार का शव गुरुवार सुबह ग्वारी स्थित आरआरसी सेंटर के टीन शेड में अंगौछे के सहारे लटका मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।शुक्रवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने उसे विवेचना का हिस्सा बना लिया है। गुरुवार श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.