Auraiya News: आयुष आपके द्वार शिविर में 42 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण
औरैया, अगस्त 11 -- Auraiya News: आयुष आपके द्वार अभियान के तहत मंगलवार को गांव अधासी के भर्रापुर स्थित पंचायत भवन में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें 42 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर यूनानी चिकित्सा पद्धति से उपचार किया गया। मरीजों को जरूरत के अनुसार दवाएं भी दी गईं। जिला आयुष अधिकारी के निर्देशन में एसयूडी केशमपुर की ओर से आयोजित शिविर में 19 पुरुष और 23 महिलाओं ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। चिकित्सकों ने मरीजों की समस्याओं की जानकारी लेकर जांच की और उपचार संबंधी परामर्श दिया। डॉ. अनीस अहमद ने ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए साफ-सफाई रखने, संतुलित खानपान अपनाने और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर समय से चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- Auraiya News: मंडनई में आयुष विभाग ने लगाया शिविर, 64 मरीजों को दी दवाएं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.