Auraiya News: आयकर कटौती की गड़बड़ी पर शिक्षकों का आंदोलन तेज, दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार
औरैया, जुलाई 17 -- Auraiya News: आयकर कटौती से जुड़ी तकनीकी समस्या को लेकर जनता महाविद्यालय के शिक्षकों का आंदोलन शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। शिक्षकों ने कक्षाएं संचालित कीं, लेकिन प्रशासनिक और गैर-शैक्षणिक कार्यों का बहिष्कार कर समस्या के जल्द समाधान की मांग उठाई। शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. योगेश साहू ने बताया कि आयकर विभाग के पोर्टल पर उपलब्ध फॉर्म 26अर में शिक्षकों की टीडीएस (आयकर कटौती) की प्रविष्टियां प्रदर्शित नहीं हो रही हैं। इससे आयकर रिटर्न दाखिल करने में परेशानी हो रही है, जबकि रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है।उन्होंने कहा कि कई बार संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस समस्या की ओर दिलाया जा चुका है, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। यदि समय रहते समस्या दूर नहीं हुई तो शिक्षकों को आर्थिक और कानूनी परेशानियों का सामना करना प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.