Auraiya News: आमने-सामने बाइकों की भिड़ंत में पांच घायल, तीन रेफर
औरैया, जुलाई 13 -- Auraiya News: थाना बेला क्षेत्र में बेला-कानपुर मार्ग पर नहर पुल के पास सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में पांच लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने तीन घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेला पहुंचाया, जबकि दो घायलों को परिजन निजी वाहन से कानपुर के अस्पताल ले गए। जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर सवार दो युवक याकूबपुर की ओर से आ रहे थे। नहर पुल के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। इस हादसे में लाखी गांव निवासी 17 वर्षीय चंदन और 18 वर्षीय गगन घायल हो गए। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को इलाज के लिए कानपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। दूसरी बाइक पर नुनारी निवासी 46 वर्षीय साकिर, उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.