Auraiya News: आठ दिन बंद रहेगा कंचौसी रेलवे फाटक, रात में खोलने की उठी मांग
औरैया, अक्टूबर 19 -- Auraiya News: कंचौसी, संवाददाता। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर कंचौसी रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या 5सी को मरम्मत कार्य के कारण लगातार आठ दिन बंद रखने की सूचना से स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। रेलवे फाटक 22 अक्तूबर की सुबह से 29 अक्तूबर की शाम तक बंद रहेगा। इससे व्यापारियों, किसानों, मरीजों, विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा। लोगों ने रेल प्रशासन और औरैया-कानपुर देहात के वरिष्ठ अधिकारियों से रात छह बजे से सुबह छह बजे तक फाटक खोलने की व्यवस्था कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: 22 से 29 अक्तूबर तक बंद रहेगी कंचौसी रेलवे क्रॉसिंगफाटक बंद होने से जनजीवन पर असर कंचौसी का रेलवे फाटक जालौन, औरैया, रसूलाबाद और कन्नौज की ओर जाने वाले प्रमुख मार्ग पर स्थित है। प्रतिदिन बड़ी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.