Auraiya News: आठ घंटे देरी से पहुंची फरक्का एक्सप्रेस, रातभर परेशान रहे यात्री
औरैया, अक्टूबर 27 -- Auraiya News: बालुरघाट से भटिंडा जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस मंगलवार को करीब आठ घंटे देरी से कंचौसी रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को रातभर परेशानी उठानी पड़ी। ऊंचाहार एक्सप्रेस और इटावा-कानपुर मेमू के भी विलंब से पहुंचने से यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गईं। फरक्का एक्सप्रेस के कंचौसी पहुंचने का निर्धारित समय रात 11 बजे है। सोमवार रात आने वाली ट्रेन मंगलवार सुबह करीब सात बजे स्टेशन पहुंची। इससे यात्रा के लिए स्टेशन आए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा। ट्रेन देरी से आने के कारण यात्री समय से अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। वहीं, चंडीगढ़ से प्रयागराज संगम जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे देरी से पहुंची। इटावा-कानपुर मेमू पैसेंजर भी निर्धारित समय से 30 मिनट विलंब से आई। मेमू की देरी से रोजाना यात्रा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.