Auraiya News: आग से झुलसे युवक की दिल्ली में मौत, भाई-भाभी पर जलाने का आरोप
औरैया, अक्टूबर 12 -- Auraiya News: सदर कोतवाली क्षेत्र के भगौतीपुर सरैया गांव में आठ अक्टूबर को संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसे श्रीकांत उर्फ टिल्लू की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के दिन पुलिस ने भाइयों के विवाद के बाद युवक के खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की बात कही थी। अब मृतक के भतीजे ने श्रीकांत के भाई और भाभी पर मारपीट के बाद पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। भगौतीपुर सरैया निवासी 30 वर्षीय श्रीकांत उर्फ टिल्लू आठ अक्टूबर की शाम गंभीर रूप से झुलस गए थे। एंबुलेंस से उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय लाया गया था। यहां एसडीएम सदर और तत्कालीन कोतवाल जितेंद्र तिवारी ने उनसे घटना के संबंध में पूछताछ कर बयान दर्ज किया था। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.