Auraiya News: आग ने बेटी की शादी के अरमानों पर फेरा पानी, सामान जलकर राख
औरैया, अगस्त 27 -- Auraiya News: बेटी की शादी के लिए परिवार धीरे-धीरे जरूरत का सामान जुटा रहा था। फ्रिज, टीवी और वाशिंग मशीन समेत कई सामान खरीदकर घर के एक कमरे में सुरक्षित रख दिए गए थे, लेकिन बुधवार रात अचानक लगी आग ने परिवार की तैयारियों पर पानी फेर दिया। भाग्यनगर ब्लॉक क्षेत्र के नगला पाठक गांव में घर के कमरे में आग लगने से बेटी की शादी के लिए जुटाए गए सामान के साथ गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। बच्चों की पढ़ाई की किताबें भी आग की भेंट चढ़ गईं। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कराकर आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। नगला पाठक गांव निवासी छोटे लाल के घर में बुधवार रात परिवार के लोग मौजूद थे। इसी दौरान एक कमरे में अज्ञात कारणों से आग लग गई। परिवार के लोगों को आग लगने की जानकारी हुई तो उन्होंने उसे बुझाने का प्रयास शुरू किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.