Auraiya News: आगामी पर्वों को लेकर थाने में पीस कमेटी की बैठक, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील
औरैया, जुलाई 24 -- Auraiya News: सावन माह की कांवड़ यात्रा, बारावफात एवं अन्य आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार शाम थाना अछल्दा परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेशचंद्र सिंह ने की। बैठक में क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, कांवड़ यात्रा के दौरान आवश्यक इंतजाम तथा त्योहारों के समय आपसी भाईचारा बनाए रखने जैसे विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि सभी पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाए जाएं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी अपुष्ट या भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें और न ही उस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.