औरैया, अक्टूबर 13 -- Auraiya News: राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2026 के लिए पंचम चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश से वंचित अभ्यर्थी 15 अक्तूबर तक राजकीय आईटीआई अजीतमल-अटसू में आवेदन जमा कर सकते हैं। आईटीआई के प्रधानाचार्य एवं नोडल प्रधानाचार्य अनूप सिंह ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन अपडेट या नया आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के साथ पूर्व के किसी चरण में प्रवेश नहीं पाने वाले अभ्यर्थी भी इसमें शामिल हो सकते हैं। अभ्यर्थियों को परिषद की वेबसाइट से आवेदन और रैंक का प्रिंट निकालकर 15 अक्तूबर तक संस्थान में जमा करना होगा। जिलास्तरीय समिति 16 अक्तूबर को मेरिट के आधार पर व्यवसाय आवंटित करेगी। चयनित अभ्यर्थियों की सूची संस्थान के सूचना पटल पर चस्पा की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को मूल प्रमाणपत्र, स्थानांतरण प्रमाणपत्र,...