Auraiya News: आंगन के जंगले से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप
औरैया, सितम्बर 24 -- Auraiya News: बिधूना कोतवाली क्षेत्र के भूठा गांव में गुरुवार सुबह आंगन के जंगले से 27 वर्षीय विवाहिता का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। ससुराल पक्ष ने बुधवार देर रात फांसी लगाकर जान देने की बात कही है, जबकि मायके वालों ने हत्या के बाद शव लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम से जांच कराने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। भरथना थाना क्षेत्र के बनामई गांव निवासी रविन्द्र सबिता ने करीब छह वर्ष पहले अपनी बेटी पूनम की शादी रुरुगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के भूठा गांव निवासी रामौतार सबिता के बेटे योगेंद्र कुमार के साथ की थी। दंपति के चार वर्षीय बेटा प्रांशु और नौ माह की बेटी निधि है। ससुराल पक्ष के लोगों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.