Auraiya News: आंगनबाड़ी भर्ती में रुपये मांगे तो करें शिकायत
औरैया, अगस्त 25 -- Auraiya News: जिले में चल रही आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका की चयन प्रक्रिया के बीच विभाग ने अभ्यर्थियों को रुपये के लेन-देन से बचने के लिए सतर्क किया है। चयन कराने के नाम पर किसी व्यक्ति की ओर से रुपये मांगे जाने पर इसकी शिकायत जिला कार्यक्रम कार्यालय में की जा सकती है। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन किए गए आवेदनों के आधार पर चयन किया जाना है। चयन प्रक्रिया 17 सितंबर 2025 के शासनादेश में निर्धारित नियम और शर्तों के अनुसार मेरिट के आधार पर होगी।उन्होंने बताया कि चयन के नाम पर यदि कोई व्यक्ति रुपये की मांग करता है तो इसकी जानकारी जिला कार्यक्रम कार्यालय के दूरभाष नंबर 05683-297749 पर दी जा सकती है। अभ्यर्थी विकास भवन स्थित जिला कार्यक्रम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.