औरैया, सितम्बर 29 -- Auraiya News: पोषण माह के तहत मंगलवार को भाग्यनगर ब्लॉक के बढ़ुआ स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर गोदभराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। गर्भवती महिलाओं को पोषण किट देकर गर्भावस्था के दौरान देखभाल और पौष्टिक आहार के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सदाप्यारी पत्नी आकाश कुमार की फल और सब्जियों से गोदभराई की गई। इसके बाद शिशुओं को खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया गया। सुपरवाइजर पुष्पा शुक्ला ने कहा कि पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोदभराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। महिलाओं और बच्चों के स्वस्थ रहने के लिए उन्हें संतुलित एवं पौष्टिक आहार मिलना जरूरी है। यह भी पढ़ें- Balia News: तीन महिलाओं की हुई गोदभराई भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य एवं महिला मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष कंचन अग्निहोत्री ने महिलाओं को...