औरैया, सितम्बर 7 -- Auraiya News: बदलती जीवनशैली और सेहत के प्रति लापरवाही के बीच अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वहीं स्वस्थ रहने के लिए नियमित योग करने को लोग अपनी दिनचर्या में पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं। राष्ट्रीय आयुष मिशन उत्तर प्रदेश के तहत संचालित योग वेलनेस सेंटर की ओर से लोगों को नियमित योग अपनाकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी जा रही है। जिला संयुक्त चिकित्सालय में उपचार के लिए पहुंचने वाले मरीजों की भीड़ को देखते हुए योग वेलनेस सेंटर के प्रभारी एवं वरिष्ठ योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्र ने लोगों से बीमारी होने का इंतजार करने के बजाय पहले से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील की है। उनका कहना है कि अस्पताल में जांच और इलाज के लिए लोग घंटों इंतजार करते हैं, लेकिन नियमित योगाभ्यास के लिए समय निकालने मे...