Auraiya News: असेवा में दो पक्षों में विवाद के बाद पथराव, छह घायल
औरैया, नवम्बर 10 -- Auraiya News: अयाना, संवाददाता। थाना क्षेत्र के असेवा गांव में सोमवार को दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद पथराव हो गया। इसमें दोनों पक्षों के करीब छह लोग घायल हो गए। फायरिंग की सूचना पर एएसपी और सीओ कई थानों के पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में फायरिंग की बात झूठी निकली। गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी तैनात की गई है। किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिलने पर पुलिस ने अपनी ओर से मुकदमा दर्ज किया है।असेवा गांव में सोमवार को दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद पथराव होने से दोनों ओर के करीब छह लोगों को चोटें आईं। इसी बीच फायरिंग की सूचना पुलिस को मिली। मामले की जानकारी पर अयाना थाना पुलिस के साथ ही अतिरिक्त पुलिस बल गांव भेजा गया। एएसपी आलोक मिश्रा और सीओ अजीतमल शैलेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.