Auraiya News: अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने वाले तीन आरोपी जेल भेजे गए
औरैया, जुलाई 31 -- Auraiya News: बिधूना कोतवाली क्षेत्र की एक युवती की शिकायत पर पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, अश्लील फोटो एवं वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने तथा वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार शारीरिक शोषण करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस मामले की विवेचना के साथ इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की भी जांच करा रही है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पहचान कुछ समय पहले मोबाइल फोन पर बातचीत के दौरान रुरूखुर्द निवासी किशोर से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हो गई। आरोप है कि किशोर ने शादी करने का झांसा देकर उसका विश्वास जीता और किसी काम का बहाना बनाकर अपने घर बुलाया। पीड़िता का आरोप है कि घर पहुंचने पर उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया गया। बेहोशी की हालत में आरोपी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.