औरैया, अगस्त 5 -- Auraiya News: बेला चौराहे पर लंबे समय से जाम और अव्यवस्था का कारण बने अवैध स्लीपर बस स्टैंड के खिलाफ मंगलवार शाम पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान अवैध टिकट बुकिंग काउंटर हटवाए गए, बोर्ड और मेज जब्त कर थाने भेज दिए गए। पुलिस की कार्रवाई की सूचना मिलते ही टिकट बुकिंग करने वाले एजेंट मौके से फरार हो गए। अभियान के दौरान एक स्लीपर बस का यातायात नियमों के उल्लंघन पर 18 हजार रुपये का चालान भी किया गया। बेला चौराहे पर लंबे समय से विभिन्न निजी स्लीपर बसों के अवैध ठहराव और सड़क किनारे टिकट बुकिंग के कारण आए दिन जाम की समस्या बनी रहती थी। बसों के बीच सड़क पर रुकने से यात्रियों के साथ स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता था। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने मंगलवार शाम अभियान चलाकर अवैध बस स्टैंड पर कार्रव...