औरैया, अक्टूबर 19 -- Auraiya News: अयाना, संवाददाता। कटघरा जुन्नारदार गांव के पास नाले से अवैध रूप से शिकार कर सुखाई जा रही मछलियों को मत्स्य विभाग ने सोमवार को सात हजार रुपये में नीलाम कर दिया। रविवार को सूचना मिलने पर सीओ अजीतमल और अयाना थानाध्यक्ष ने छापा मारकर मछलियां जब्त की थीं। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले शिकारी मौके से भाग निकले थे।

जब्त मछलियों की सात हजार रुपये में नीलामी अयाना थाना परिसर में सोमवार को थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल और मत्स्य विभाग के वरिष्ठ सहायक अरस्तु की मौजूदगी में जब्त मछलियों की नीलामी कराई गई। इसमें कटघरा जुन्नारदार निवासी भगवान दास और लक्ष्मण तथा बिधूना क्षेत्र के रुरुकलां निवासी पंकज ने बोली लगाई। सर्वाधिक सात हजार रुपये की बोली लगाने पर मछलियां पंकज को दे दी गईं।

पुलिस ने छापा मारकर मछलियां की थीं जब्...