Auraiya News: अवैध मिट्टी खनन पर छापा, पांच ट्रैक्टर-ट्राली सीज
औरैया, सितम्बर 21 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के सिंदुरिया आलमपुर गांव में सोमवार को खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध मिट्टी खनन पर छापा मारा। टीम ने मिट्टी ढोने में लगी चार ट्रैक्टर-ट्राली और खुदाई की मशीन लगे एक ट्रैक्टर को पकड़ लिया। अधिकारियों और पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकले। टीम ने पांचों वाहनों को सीज कर दिया है। खनन विभाग को सिंदुरिया आलमपुर गांव में अवैध रूप से मिट्टी की खुदाई किए जाने की सूचना मिली थी।
अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे सोमवार दोपहर खनन अधिकारी विशिष्ट यादव और थानाध्यक्ष अजय कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। मौके पर मशीन और ट्रैक्टर में लगे खोंचे की मदद से मिट्टी की खुदाई की जा रही थी। बताया गया कि खनन के बाद मिट्टी ट्रैक्टर-ट्रालियों में भरकर नगर क्षेत्र में स्थित प्लाटों पर भराव के लिए ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.