Auraiya News: अवैध तमंचा व तीन कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
औरैया, जुलाई 5 -- Auraiya News: कोतवाली औरैया पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अवैध तमंचा और तीन जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जरुहौलिया बंबा पटरी पर कांशीराम कॉलोनी से करीब 50 मीटर दूर पुलिया के पास घेराबंदी कर एक युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर का देसी तमंचा और तीन .315 बोर के जिंदा कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अल्तमश सिद्दीकी उर्फ मुन्ना पुत्र अकमल सिद्दीकी निवासी दयालपुर भीखमपुर, थाना कोतवाली औरैया के रूप में हुई। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली औरैया में धारा 3/25 आयुध अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.