औरैया, जुलाई 24 -- Auraiya News: अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अजीतमल थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी अजीतमल के निकट पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक सहबाजपुर पुलिया के पास अवैध असलहा लेकर खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम 23 वर्षीय अमित कुमार पुत्र भीखम सिंह निवासी ग्राम जाजपुर, थाना अजीतमल बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध 12 बोर तमंचा तथा दो जिंदा 12 बोर कारतूस बरामद हुए। बर...