Auraiya News: अवैध तमंचा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
औरैया, जुलाई 10 -- Auraiya News: अपराध और अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ऐरवा कटरा पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी बिधूना के पर्यवेक्षण में चल रहे अभियान के दौरान गुरुवार देर रात पुलिस टीम बिधूना मार्ग पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान बलिन मोड़ स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में उसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान थाना क्षेत्र के ग्राम अहिलवारा निवासी 48 वर्षीय अलवर उर्फ महेंद्र के रूप ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.