औरैया, जुलाई 16 -- Auraiya News: बेला थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित ठहराव स्थलों की शिकायतों पर पुलिस ने गुरुवार को विशेष अभियान चलाकर कई स्थानों पर जांच की। इस दौरान दस्तावेज और संचालन व्यवस्था की पड़ताल की गई। नियमों का पालन न करने वाले संचालकों को कड़ी चेतावनी देते हुए भविष्य में अनियमितता मिलने पर सख्त कार्रवाई की हिदायत दी गई। प्रभारी निरीक्षक ललितेश त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र के विभिन्न ठहराव स्थलों पर छापेमारी की। अभियान के दौरान रजिस्टर, पहचान संबंधी अभिलेख और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। पुलिस ने संचालकों को निर्धारित नियमों का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक ललितेश त्रिपाठी ने कहा कि थाना क्षेत्र में किसी भी तरह का अवैध संचालन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस लगातार निगरानी कर र...