औरैया, अगस्त 29 -- Auraiya News: क्षेत्र में शुक्रवार देर रात अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो बाइक सवार घायल हो गए। एक हादसे में सामने से आ रही कार की तेज रोशनी आंखों पर पड़ने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरी। वहीं दूसरे हादसे में सड़क पर पड़ी गिट्टी पर बाइक फिसल गई। दोनों घायलों को परिजन सीएचसी अजीतमल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है। अछल्दा क्षेत्र के बधुआ निवासी 39 वर्षीय गौरव कुमार शुक्रवार देर रात बाइक से बाबरपुर की ओर आ रहे थे। भौंनी का पुरवा के पास सामने से आ रही कार की तेज रोशनी उनकी आंखों पर पड़ी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतरकर गिर गई। हादसे में गौरव घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन और रिश्तेदार उन्हें सीएचसी अजीतमल लेकर आए। दूसरा हादसा भीखेपुर ओवरब्रिज के पास हुआ। लालपुर अजीतमल निवासी 25 वर्षीय स...