औरैया, जुलाई 22 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के ग्राम साजनपुर में बुधवार को बड़ी ताई के अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान अर्थी के लिए बांस काटने गए युवक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना से अंतिम संस्कार का माहौल मातम में बदल गया। एक ही परिवार में कुछ ही घंटों के भीतर दो मौतों से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्राम साजनपुर निवासी कमल सिंह पुत्र बंशलाल अपनी बड़ी ताई चमेली देवी पत्नी लालता प्रसाद के अंतिम संस्कार के लिए नहर पटरी के किनारे अर्थी हेतु बांस काटने गए थे। इसी दौरान वह बिजली के करंट की चपेट में आ गए। साथ मौजूद लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ. अमरदीप ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी सुरेश चंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव क...