Auraiya News: अमावता नहर में उतराता मिला अज्ञात युवक का शव
औरैया, अगस्त 4 -- Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र में अमावता नहर पुल से करीब 100 मीटर दूर मंगलवार शाम नहर में एक अज्ञात युवक का शव उतराता मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। मंगलवार शाम करीब चार बजे अमावता नहर किनारे मवेशी चरा रहे चरवाहों ने इटावा की ओर से बहकर आ रहा शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। तलाशी के दौरान मृतक की जेब से रोशनी ब्रांड की एक माचिस और पन्नी में रखी कुछ बीड़ियां मिलीं। मृतक के पास कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस के अनुसार शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है, जिससे पहचान कराना मुश्किल हो रहा है। कोतवाली निरीक्षक (अपराध) राम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.