Auraiya News: अभिभावकों के विरोध के बाद दूसरे दिन बना मध्यान्ह भोजन
औरैया, जुलाई 28 -- Auraiya News: अयाना, संवाददाता। प्राथमिक विद्यालय अयाना में सोमवार को मध्यान्ह भोजन न बनने से बच्चों के भूखे घर लौटने के बाद मंगलवार को भोजन बनाकर छात्रों को वितरित किया गया। अभिभावकों के विरोध के बाद विद्यालय की व्यवस्था सामान्य हुई, हालांकि कार्रवाई को लेकर सवाल बने हुए हैं। गौरतलब है कि 14 जुलाई को प्रधानाध्यापक की अनुपस्थिति में शिक्षामित्र नूरीना मुबारक के देर से विद्यालय पहुंचने पर विवाद शुरू हुआ था। उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर को लेकर सहायक अध्यापक शिखा मिश्रा और शिक्षामित्र नूरीना मुबारक के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें शिक्षामित्र सहायक अध्यापक का हाथ पकड़ती नजर आई थीं। दूसरी शिक्षामित्र रेखा सेंगर बीच-बचाव करती दिखाई दी थीं।दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.