औरैया, सितम्बर 24 -- Auraiya News: क्षेत्र के चिंता का नगला गांव में गुरुवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया गया। अबीर-गुलाल उड़ाते हुए श्रद्धालुओं ने 'गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ' के जयकारे लगाए। विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। गांव में 14 सितंबर को विधि-विधान से भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई थी। इसके बाद दस दिनों तक श्रद्धालुओं ने प्रतिदिन पूजा-अर्चना और आरती की। भजन-कीर्तन से गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा। गुरुवार दोपहर श्रद्धालु गणपति प्रतिमा को लेकर कस्बे के पसैया रोड पहुंचे। वहां विधिवत पूजा-अर्चना के बाद नगर पंचायत की ओर से तैयार कराए गए गड्ढे में प्रतिमा का विसर्जन किया गया। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: गाजे-बाजे के साथ डाकपत्थर बैराज में हुआ गणपति प...