Auraiya News: अनियमितताओं की जांच की मांग पर सभासदों ने बोर्ड बैठक का किया बहिष्कार
औरैया, जुलाई 27 -- Auraiya News: नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल में रविवार को आयोजित बोर्ड बैठक का अधिकांश सभासदों ने बहिष्कार कर दिया। नगर पंचायत में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सभासद बैठक में शामिल नहीं हुए। बहिष्कार के चलते बैठक में केवल तीन सभासद ही उपस्थित रहे। सभासदों का आरोप है कि नगर पंचायत में कथित अनियमितताओं और वित्तीय धांधली की शिकायत उन्होंने पूर्व में जिलाधिकारी, मंडलायुक्त, प्रमुख सचिव, मुख्य सचिव तथा मुख्यमंत्री से साक्ष्यों सहित की थी। उनका कहना है कि जिलाधिकारी द्वारा सात दिन के भीतर जांच कराने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अब तक जांच पूरी नहीं हो सकी है। वर्तमान में प्रकरण की जांच तहसीलदार स्तर पर लंबित बताई जा रही है। सभासदों ने कहा कि जब तक पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.