औरैया, जुलाई 15 -- Auraiya News: फफूंद-अछल्दा मार्ग पर बुधवार को सवारियों से भरा एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार सल्हूपुर निवासी 26 वर्षीय राजेंद्र ई-रिक्शा से सवारियों को लेकर फफूंद से अछल्दा की ओर आ रहा था। ई-रिक्शा में तीन-चार सवारियां थीं। सल्हूपुर गांव के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सीएचसी अछल्दा पहुंचाया। दुर्घटना में 15 वर्षीय गुनगुन, 35 वर्षीय संतोष तथा ई-रिक्शा चालक राजेंद्र गंभीर ...