औरैया, अक्टूबर 15 -- Auraiya News: सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में गुरुवार को मिशन शक्ति-6.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचने के उपाय, महिला कल्याणकारी योजनाओं और विभिन्न सहायता नंबरों की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी के लिए भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने कहा कि अनजान नंबर से आने वाली वीडियो कॉल को उठाने से बचना चाहिए। फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं अन्य इंटरनेट मीडिया मंचों पर अज्ञात व्यक्तियों के संदेशों का जवाब न दें। किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने के साथ ही अपनी व्यक्तिगत और बैंक संबंधी जानकारी किसी से साझा न करें। यह भी पढ़ें- Gangapar News: कॅरियर और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी उन्होंने छात्र...