Auraiya News: अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ठगी होने पर तत्काल 1930 पर दें सूचना
औरैया, अक्टूबर 7 -- Auraiya News: क्षेत्र के बांधमऊ गांव में बुधवार को पुलिस की ओर से ग्राम चौपाल आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती समेत अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचने के उपाय बताने के साथ कानून-व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े विषयों पर जागरूक किया गया। साइबर उपनिरीक्षक हेमंत चौधरी ने बताया कि ठग व्हाट्सएप, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया मंचों के माध्यम से लोगों को अपने जाल में फंसाने का प्रयास करते हैं। इनाम, ऋण, नौकरी अथवा बैंक खाता बंद होने का डर दिखाकर ओटीपी, खाते का विवरण और यूपीआई पिन मांगा जाता है। ग्रामीण किसी भी अनजान व्यक्ति को बैंक से जुड़ी गोपनीय जानकारी न दें। यह भी पढ़ें- Varanasi News: साइबर क्राइम से बचाव के उपाय बताए उन्होंने कहा कि ओटीपी, एटीएम अथवा डेबिट कार्ड नंबर,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.